फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Preparations to build world-class bus terminals gain momentum; designs approved for 9 cities

बिहार: विश्वस्तरीय बस टर्मिनल बनाने की तैयारी तेज, मुजफ्फरपुर-गया समेत 9 शहरों के डिजाइन को मिली मंजूरी

Mon, 05 Oct 2026 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

बिहार में नौ शहरों में आधुनिक पांच मंजिला बस टर्मिनल बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, मोतिहारी समेत इन शहरों में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जल्द आरएफपी तैयार कर निर्माण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Preparations to build world-class bus terminals gain momentum; designs approved for 9 cities
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर विश्वस्तरीय बस टर्मिनल विकसित करने की योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में नौ जिलों के बस डिपो के डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, मुजफ्फरपुर, गया, बिहारशरीफ, राजगीर, दरभंगा, पूर्णिया, मोतिहारी, तारापुर और मुंगेर में इन बस टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा। डिजाइन मंजूर होने के बाद अब जल्द ही आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बस टर्मिनलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले सूचना प्रणाली, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, पर्याप्त पार्किंग, यात्री सहायता केंद्र, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, एटीएम, दीदी की रसोई और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित पांच मंजिला टर्मिनलों के ग्राउंड फ्लोर पर बस पार्किंग और वर्कशॉप की व्यवस्था होगी। ऊपरी तलों पर निगम कार्यालय, कैफेटेरिया, दुकानें, एसी और नॉन-एसी वेटिंग रूम, बस चालकों और संवाहकों के लिए डॉर्मेटरी, गेस्ट रूम, महिला फीडिंग रूम, बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और एंटरटेनमेंट जोन विकसित किए जाएंगे।

31 शहरों में मल्टी-मॉडल हब बनाने की योजना
राज्य के 31 महत्वपूर्ण शहरों को इस परियोजना के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, जमुई, नवादा, सहरसा, पालीगंज, लहेरियासराय, मधुबनी, किशनगंज, मोतिहारी, छपरा, सुल्तानगंज, नौबतपुर, बरबीघा, मोकामा, चकाई, सीतामढ़ी, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, आरा, जहानाबाद, संग्रामपुर, तारापुर और राजगीर शामिल हैं।

परियोजना के तहत निगम जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी भागीदार की होगी। इन टर्मिनलों को मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed