फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics: Prashant Kishor targets Nitish Kumar in Rajgir news in hindi

Bihar: प्रशांत किशोर ने राजगीर में नीतीश पर साधा निशाना, कहा- बिहार को शिक्षा और रोजगार की गारंटी चाहिए

Sun, 21 Sep 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा की नीतीश कुमार को 20 साल का अवसर मिला है। जो उनसे बन पड़ा, वह उन्होंने किया। अब वे शारीरिक और मानसिक रूप से थके हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics: Prashant Kishor targets Nitish Kumar in Rajgir news in hindi
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला बोला। पीटीजेएम कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में एकत्रित जनता के समक्ष किशोर ने कहा कि बिहार को अब सड़क-बिजली से आगे बढ़कर शिक्षा और रोजगार की गारंटी चाहिए।

विज्ञापन


अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत विभिन्न जिलों में जनसंपर्क कर रहे प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा की राजगीर नीतीश कुमार का गृह जिला है और यहां की स्थिति दूसरे जिलों से निश्चित रूप से बेहतर है। सड़क और बिजली की स्थिति अच्छी है, लेकिन शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जो बिहार की मूल समस्याएं हैं, वे नालंदा में भी उतनी ही गंभीर हैं जितनी अन्य जिलों में।
विज्ञापन


नीतीश सरकार पर तीखे हमले
राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा की नीतीश कुमार को 20 साल का अवसर मिला है। जो उनसे बन पड़ा, वह उन्होंने किया। अब वे शारीरिक और मानसिक रूप से थके हुए हैं। नालंदा की जनता को दिख रहा है कि आगे की तरक्की के लिए जन सुराज चाहिए, नई व्यवस्था चाहिए। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी शराबबंदी की असफलता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार का गृह जिला होने का मतलब यह नहीं है कि यहां शराब नहीं बिक रहा। हर गांव, हर घर में शराब मिल रहा है। भ्रष्टाचार भी नालंदा में उतना ही है जितना दूसरे जिलों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; बेगूसराय में कांग्रेस का सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर वर्ग को मिलेगा टिकट, तभी होगा सामाजिक न्याय

नालंदा को फिर से ज्ञान की भूमि बनाने का संकल्प
ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय की भूमि राजगीर में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा की यह बिहार के गौरव की भूमि है। बिहार का सबसे गौरवशाली इतिहास नालंदा से जुड़ा है। जन सुराज का सपना है कि बिहार को फिर से ज्ञान की भूमि बनाया जाए और इस परिकल्पना में नालंदा की भूमिका सबसे बड़ी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब सड़क-बिजली-पानी से ऊपर उठकर बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट कीजिए। नई व्यवस्था बनाइए और किसी भी हालत में लालटेन को वापस जलने मत दीजिए।"


विपक्षी दलों पर भी निशाना
प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल पर भी तीखा हमला बोला। हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव का कलम फेंकना उनके चरित्र को दिखाता है। हम बिहार के बच्चे कलम को सरस्वती मानते हैं, इसकी पूजा करते हैं। यह आदमी मां सरस्वती के स्वरूप कलम को हवा में फेंक रहा है। इस बार जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
उन्होंने आरजेडी को "अपहरण, रंगदारी और गुंडागर्दी वाली पार्टी" बताया और कहा कि "शेर बूढ़ा भी हो जाए तो घास नहीं खाता, मांस ही खाता है।"

व्यापक जनसमर्थन का दावा
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वे राजगीर में पहली बार नहीं आए हैं और पहले भी नीतीश कुमार के साथ यहां आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग समझ गए हैं कि बुनियादी ढांचे के विकास के बाद अब शिक्षा और रोजगार पर फोकस करना जरूरी है। सभा में उपस्थित जनता के बीच जन सुराज के नारे गूंजते रहे और लोगों ने प्रशांत किशोर के भाषण का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed