{"_id":"69b22e582aa4e6165e021e00","slug":"bihar-political-news-rjd-leader-tejashwi-yadav-attacks-nda-government-list-released-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव ने बताया- बिहार कहां आगे हुआ और कहां पिछड़ गया? 21 साल में NDA ने क्या किया, सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव ने बताया- बिहार कहां आगे हुआ और कहां पिछड़ गया? 21 साल में NDA ने क्या किया, सूची जारी की
Thu, 12 Mar 2026 08:39 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:39 AM IST
सार
Tejashwi Yadav : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुखर होकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह लिखा कि बिहार कहां आगे और कहां पीछे हुआ है। उन्होंने बिहार की इस हालत का कारण करीब 21 साल पहले आई एनडीए सरकार को बताया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर एक सूची जारी की। बिहार कहां आगे हुआ और कहां पिछड़ गया? 21 साल में NDA ने क्या किया? इन सब सवालों का जवाब इस सूची के जरिए तेजस्वी यादव ने जनता को दिया। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है। लेकिन, इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है, जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां...
तेजस्वी यादव ने महंगाई का मुद्दा भी उठाया
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार महंगी गैस खरीदने में आगे है। बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे है। बिहार महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे है। इतना ही नहीं दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन बिहार में ही बिकती है। एनडीए सरकार के 20 साल में यह सब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है, जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां...
- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार
- देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार
- देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार
- देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार
- देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार
- देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार
- देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार
- देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार
- देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार
- देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार
- देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार
- देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार
- देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार
- देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार
- देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार
- देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार
- देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने महंगाई का मुद्दा भी उठाया
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार महंगी गैस खरीदने में आगे है। बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे है। बिहार महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे है। इतना ही नहीं दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन बिहार में ही बिकती है। एनडीए सरकार के 20 साल में यह सब हुआ है।
विज्ञापन