फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Political: BJP leader Shahnawaz Hussain lashes out at Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav

Bihar: 'संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कांग्रेस की परंपरा', राहुल गांधी और तेजस्वी पर बरसे BJP नेता शाहनवाज हुसैन

Mon, 18 Aug 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

Bihar Politics:  शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस की परंपरा रही है और एसआईआर विरोध उसी का हिस्सा है। उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन
Bihar Political: BJP leader Shahnawaz Hussain lashes out at Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल गांधी घुसपैठियों का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के खिलाफ अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस की परंपरा रही है और एसआईआर विरोध उसी का हिस्सा है। दरअसल, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सोमवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

लालू-तेजस्वी पर भी हमला
शाहनवाज हुसैन ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले लालू यादव अपने जन्मदिन पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर का अपमान करते हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव शहाबुद्दीन जैसे अपराधी के लिए "अमर रहें" का नारा लगाते हैं। जिस कांग्रेस ने जगजीवन बाबू को प्रधानमंत्री बनने से रोक दिया, वही आज संविधान और दलितों की बात कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पांच किशोरों की डूबने से मौत से दहला गांव, शव पहुंचते ही गूंजी चीख-पुकार; परिजन हुए बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रोहतास जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्वीकृति, 200 बेड के मॉडल अस्पताल का लोकार्पण, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से सासाराम का जुड़ाव, पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे को हरी झंडी और पर्यटन स्थलों का विकास इसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने प्रदेश में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब एक करोड़ युवाओं को भी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने पटना मेट्रो, 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, छह एयरपोर्ट, एक नमो भारत, 10 वंदे भारत ट्रेन, 6 अमृत भारत ट्रेन और 98 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को बड़ी उपलब्धियां बताया।

दलित-गरीबों के मुद्दे पर हमला
शाहनवाज ने कांग्रेस और राजद पर दलित-गरीबों के हितैषी होने का ढोंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका, वही आज खुद को दलित हितैषी बताती है। वहीं लालू प्रसाद अपने जन्मदिन पर अंबेडकर की तस्वीर का अपमान करते हैं और शहाबुद्दीन जैसे अपराधियों के लिए नारे लगवाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा में जनता की भागीदारी नहीं हो रही। भीड़ जुटाने के लिए यूपी से लोगों को लाया जा रहा है और टिकटार्थी नेताओं द्वारा “पकड़उवां भीड़” लाई जा रही है। उन्होंने तंज कसा कि तेजस्वी यादव औरंगाबाद के रमेश चौक को शंकर चौक और देव मंदिर को देवकुंड बता दे रहे हैं।



बॉडीगार्ड विवाद पर तंज
नबीनगर में राजद सांसद संजय यादव के बॉडीगार्ड द्वारा विधायक विजय कुमार सिंह के अंगरक्षक को पीटे जाने की घटना पर उन्होंने चुटकी ली  कि अभी तो बॉडीगार्ड पिटा है, आगे चलकर विधायक भी पिटेगा। राजद में रोडरेज और मारपीट की पुरानी परंपरा है। भाजपा में ऐसा संभव नहीं, क्योंकि हम सबसे अनुशासित पार्टी हैं।

एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल
शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। गठबंधन 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed