Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Head-on collision between a motorcycle and a car on the old Veer Kunwar Singh Setu; three youths injured.

बिहार: बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 16 Nov 2026 09:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 09:24 PM IST
सार

बक्सर के पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल जारीगांवा गांव के निवासी हैं।

 

विज्ञापन
Head-on collision between a motorcycle and a car on the old Veer Kunwar Singh Setu; three youths injured.
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर आ रहे थे। इसी दौरान पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गोलंबर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पढ़ें: 25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, कई हेलीपैड तैयार; गायक गुंजन सिंह मिलने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलंबर पोस्ट प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल तीनों युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जारीगांवा गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान मिथुन कुमार (32), पिता विजय बिन, शक्ति कुमार (21), पिता राजू बिन और भोला कुमार (21), पिता खुखनू बिन के रूप में हुई है। इनमें मिथुन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शक्ति और भोला को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद पुल पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हादसे ने एक बार फिर पुल पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed