फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : sorrow in village after five boys died dm order to victim family for compensation

Bihar News: पांच किशोरों की डूबने से मौत से दहला गांव, शव पहुंचते ही गूंजी चीख-पुकार; सीएम नीतीश ने जताया दुख

Mon, 18 Aug 2025 05:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

Bihar: जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के नियम के तहत प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : sorrow in village after five boys died dm order to victim family for compensation
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई हृदयविदारक घटना के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के उपरांत पांचों किशोरों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने का ऐलान किया है। अंचल अधिकारी को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं सीएम नीतीश ने इस हादसे में गहरा दुख जताया है और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

यह घटना कटरा प्रखंड के खंगुरा बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल के पास स्थित लीची गाछी के पोखर की है। जानकारी के अनुसार सभी किशोर नहाने के लिए पानी में उतरे थे। इस दौरान एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य साथी भी पानी में कूद गए, लेकिन सभी डूब गए। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो ग्रामीण उन्हें खोजने पहुंचे। पोखर के किनारे उनके चप्पल मिलने पर शक हुआ। तुरंत गोताखोरों को बुलाकर सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान खंगुराडीह गांव के मो. अनस (15 वर्ष) पिता मो. शहजाद, मो. हिदायतुल्ला (14 वर्ष) पिता मो. रेयाज, मो. हमजा अली (12 वर्ष) पिता मो. कल्लू उर्फ मुस्तफा, मो. रहमान (12 वर्ष) पिता मो. अफताब आलम और अब्बू तालीम (12 वर्ष) माता नर्गिस प्रवीण के रूप में हुई है। घटना के बाद से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के नियम के तहत प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील की कि बच्चों को बिना तैराक के नदी, तालाब या जलभराव वाले क्षेत्र में न जाने दें। सावधानी बरतकर ऐसी घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed