फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Police team attacked in Patna, six policemen injured; villagers became enraged after a body was found

Bihar News: पटना में पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल; शव मिलने के बाद आक्रोशित हो गए थे ग्रामीण

Sat, 20 Dec 2025 12:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 12:40 PM IST
सार

Patna Police: घटना के बाद लखीपुर गांव में तनाव है। पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है। हमला करने वालो 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह सब हुआ है।

विज्ञापन
Bihar: Police team attacked in Patna, six policemen injured; villagers became enraged after a body was found
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में शुक्रवार को उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब एक युवक की डेड बॉडी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लखीपुर गांव निवासी कन्हैया शर्मा की गुमशुदगी के बाद से ही ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही और दूसरे पक्ष से सांठगांठ का आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार की शाम कन्हैया शर्मा की डेड बॉडी लखीपुर घाट से बरामद होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अपहरण के बाद मिली थी लाश
हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार, कन्हैया शर्मा का अपहरण मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते दियारा क्षेत्र से कुछ हथियारबंद बदमाशों ने किया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कानून हाथ में ले लिया।
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की सास का निधन, IGIMS में ली अंतिम सांस; बेटे के साथ बांस घाट पहुंचे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


12 लोगों को हिरासत में लिया गया
इस मामले में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में लखीपुर गांव से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed