{"_id":"687cd7f17057c764cf0fa033","slug":"bihar-police-started-investigation-after-finding-the-dead-body-of-a-woman-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Jul 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:20 PM IST
सार
Bihar: इधर एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि एक महिला की शव फेंके होने की सूचना मिली है। जिसे त्वरित संज्ञान लेकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन
घटना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पटना इन दिनों हत्या, लूट सहित क्राइम की घटनाएं पूरी तरह से चरम पर है। घटनाओं को लेकर लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ताजा मामला जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदावा-धनावा गांव की सीमा क्षेत्र के पास फजला खंडा का है। जहां अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों को मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
शव के पास से एक पर्स भी पुलिस ने जब्त किया है। पर्स में उस महिला के साथ एक बच्चे का फोटो है, साथ ही एक मंगलसूत्र भी मिला है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उक्त मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के थानों में महिला की पहचान के लिए सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी के प्रेमजाल में फंसा पति, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेरहमी से हत्या; शव नदी किनारे गड्ढे से बरामद
विज्ञापन
इधर एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि एक महिला की शव फेंके होने की सूचना मिली है। जिसे त्वरित संज्ञान लेकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।