फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: Murder case of dancer Aarti in Rohtas revealed, husband shot her dead

Bihar Police: रोहतास में नर्तकी आरती की हत्या मामले का खुलासा, पति ने ही गोली मारकर ली थी जान; जानें मामला

Wed, 09 Oct 2024 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:01 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में नर्तकी आरती की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नर्तकी के पति ने ही अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Police: Murder case of dancer Aarti in Rohtas revealed, husband shot her dead
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नर्तकी आरती कुमारी की हत्या उसके पति आदित्य कुमार सिंह ने ही अपने सहयोगी के साथ मिलकर की थी। यह घटना 30 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही मामले में आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आरती कुमारी और आदित्य की मुलाकात तीन साल पहले एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी और उनका एक बच्चा भी हुआ। लेकिन पिछले एक साल से आदित्य ने आरती से दूरी बना ली थी और उसका दैनिक खर्च देने से भी मना कर दिया था। इससे परेशान होकर आरती एक बार फिर अपने पुराने नृत्य के पेशा में लौट गई, जो आदित्य को बर्दाश्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
इसे लेकर आदित्य ने अपने एक साथी मंजय कुमार के साथ मिलकर आरती को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले जाने की योजना बनाई। वहां पहुंचकर आदित्य ने आरती को गोली मारी और उसे सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोहतास पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंजय कुमार को उत्तर प्रदेश के विंध्याचल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आदित्य कुमार सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आदित्य को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिससे मामले की जांच को गति मिली। रोहतास एसपी रोशन कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए बहुत कम समय में इस मामले का खुलासा किया गया है।

 
वहीं, इस घटना के बाद आरती के परिजनों ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहे पर सड़क जाम कर दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। रोहतास पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed