फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: Encounter in Patna, criminals opened fire, police shot one in the leg; know the whole story

Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला

Thu, 11 Dec 2025 10:33 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 10:33 AM IST
सार

Patna News: पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर एक बदमाश को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar Police: Encounter in Patna, criminals opened fire, police shot one in the leg; know the whole story
पटना एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित बग्घा टोला के पास सोमवार देर रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी की पहचान राकेश कुमार (उम्र 36 वर्ष), निवासी पिपरा, के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद राकेश कुमार मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसका एक सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने घायल अपराधी को तुरंत पकड़कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पटना एसएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल
विज्ञापन


फरार बदमाश की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राकेश कुमार कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी फुलवारीशरीफ, दीपक कुमार, ने बताया कि घायल अपराधी की पहचान राकेश कुमार (36 वर्ष), निवासी पिपरा, के रूप में हुई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच में जुट गई है। फरार बदमाश की भी पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed