Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Western disturbances are increasing the cold with school timings in Patna changed today weather

Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल

Thu, 11 Dec 2025 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Dec 2025 09:05 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। 

विज्ञापन
Bihar Weather Western disturbances are increasing the cold with school timings in Patna changed today weather
बिहार में बढ़ने लगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पक्षिणी विक्षोभ के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। पछुआ हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। आज सुबह काफी ठंड महसूस हुई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इधर, पटना, पूर्णिया बेगूसराय, रोहतास, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाइक और कार चालकों को दृश्यता कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इन जिलों में कुछ जगहों पर दृश्यता महज 50 मीटर रहा। इधर, पटना में बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों का समय भी बदल गया है। अब कक्षा आठवीं तक सुबह साढ़े आठ बजे से पहले किसी भी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।  

विज्ञापन


पटना जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 18 दिसंबर तक पटना के किसी भी विद्यालय में आठवीं कक्षा तक सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं पढ़ाई नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और छात्रों व अभिभावकों को समय परिवर्तन की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रह सकती है। कोहरे के कारण हवा ऊपर नहीं उठ पा रही है, जिससे ठंडी हवाएं वायुमंडल के निचले स्तर पर ही बनी हुई हैं। इसी कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। हवा की रफ्तार बढ़ेगी तो ठंड और अधिक महसूस होगी। पूर्वी बिहार में कोहरा और बढ़ेगा। लोगों से अपील की गई है कि सुबह-शाम निकलते समय सावधानी बरतें। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में और अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: घर लौटते वक्त मुखिया पति को मारी गोली, कारणों पर सस्पेंस; बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

अररिया में गर्म तो बक्सर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। फॉरबिसगंज (अररिया) में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा, जबकि राज्यभर में अधिकतम तापमान 22.8 से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बक्सर में 08.1  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। पटना में सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर तक रही, जबकि वर्षा कहीं भी दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed