फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Patna police pasted notice at house of MLA Ritlal Yadav property will be confiscated if he not surrender

Bihar: पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के भाई के घर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की और जब्ती

Thu, 14 Nov 2024 02:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 02:56 PM IST
सार

पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। खगौल थाने के कोथवां स्थित घर में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bihar Patna police pasted notice at house of MLA Ritlal Yadav property will be confiscated if he not surrender
MLA रीतलाल यादव के घर चिपकाया इश्तेहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला करवाने के आरोप में राजद नेता एवं विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पुलिस ने ढोल और बाजे के साथ बुधवार को घर के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया है। दरअसल, पिंकू यादव पर आरोप है कि उसने पटना एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर गोलियां चलवाया था। इस घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ उसके घर नोटिस चिपकाने पहुंची थी।

विज्ञापन


मामले को लेकर खगौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एम्स सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर 22 अगस्त 2024 को गोली चलवाई गई थी। इसमें एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रेमनाथ राय पर जानलेवा हमला और दीघा एलिवेटेड रोड पर घर से ऑफिस जाते समय अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि, वो बाल-बाल बच गए थे। हमले में दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का नाम मास्टमाइंड के रूप में सामने आया था। उसके बाद 23 अगस्त को प्रेमनाथ राय ने खगौल थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


एम्स में अपने लोगों को भर्ती कराना चाहता था पिंकू
पुलिस के अनुसार, रीतलाल यादव का भाई जबरन अपने लोगों को गार्ड में बहाली कराना चाहता था। इसके लिए उसने एम्स में फील्ड सिक्योरिटी ऑफिसर गुड्डू यादव, जो कि पिंकू यादव का रिश्तेदार है और सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार यादव की मदद ली। इसके लिए उसने 35 अभ्यर्थियों से 60-60 हजार रुपये भी वसूले थे। वसूली की रकम के आधे पैसे पिंकू यादव को रखना था। बाकी के पैसे का बंटवारा होना था। लेकिन एम्स चीफ को पिंकू यादव से परेशानी बढ़ गई थी। इस मामले में दो अपराधी गुड्डू कुमार और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पिंकू यादव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी को धमकी देते ऑडियो भी है मौजूद
एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रेमनाथ राय पर हमला पिंकू यादव के इशारे पर किया गया था। पिंकू यादव के फोन रिकार्डिंग भी है, जिसमें वो एम्स के अधिकारी को धमकी दे रहा है। उस समय दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने भरोसा दिलाया था, अगर मेरे छोटे भाई पिंकू यादव का इस कांड में संलिप्तता होगी तो मैं उसे पुलिस के हवाले कर दूंगा। घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी पिंकू यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में खगौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अगर पिंकू यादव इश्तेहार चिपकाने के एक सप्ताह के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की और जब्ती के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed