फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar woman lured by unknown man and sold into red-light area

Bihar: घर से झगड़ा कर आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, अज्ञात युवक ने झांसे में फंसा रेड लाइट एरिया में बेचा

Thu, 22 Jan 2026 08:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 08:47 PM IST
सार

Bihar News: पटना के मनेर थाना की रहने वाली एक महिला को अज्ञात युवक ने बहला-फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड लाइट एरिया में बेच दिया। इसके बाद महिला ने ग्राहक की मदद अपने भाई को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद किया। 

विज्ञापन
Bihar woman lured by unknown man and sold into red-light area
पटना के मनेर से पश्चिम बंगाल में देह व्यापार के धंधे में बेची गई महिला हुई बरामद

विस्तार

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला के साथ देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला छह महीने पूर्व ससुराल वालों से झगड़े के बाद घर से भागकर आत्महत्या करने पटना स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे बहला-फुसलाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित इस्लामपुर के रेड लाइट एरिया में बेच दिया।
विज्ञापन


ग्राहक के माध्यम से लगी महिला की खबर
जानकारी उसके परिवार को ग्राहक के माध्यम से लगी। महिला के भाई ने मनेर पुलिस को इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद मनेर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर महिला को सुरक्षित बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार के धंधे के 60 वर्षीय संचालक शंकर साह को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन


25 हजार में हुआ था महिला का सौदा
मनेर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने ससुराल वालों से झगड़े के कारण घर से भागकर पटना जंक्शन पहुंची थी। अज्ञात युवक ने उसे बहला-फुसलाकर पश्चिम बंगाल ले जाकर 25 हजार रुपये में देह व्यापार के धंधे के संचालक को बेच दिया। 6 मार्च से महिला पर जबरन देह व्यापार करवाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनाजपुर जिले से हुई बरामदगी
पीड़िता ने ग्राहक की मदद से अपने भाई को सूचना दी। इसके बाद महिला के भाई और पति मनेर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मनेर थाना के एसआई व अनुसंधानकर्ता अफसर अली के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उत्तर दीनाजपुर जिले के इस्लामपुर स्थित देह व्यापार के अड्डे से महिला को बरामद किया गया।


ये भी पढ़ें: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, नशे में धुत युवक ने सगी बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस ने क्या बताया?
एसआई अफसर अली ने बताया कि महिला को बरामद करने के दौरान वहां कई अन्य महिलाएं भी देह व्यापार के लिए रखी हुई थीं। मामले में संचालक शंकर साह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी में सशस्त्र बल की सिपाही पूनम कुमारी, बबलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed