{"_id":"610608198ebc3eba8e17e9f1","slug":"bihar-panchayat-election-2021-may-announce-soon-state-election-commission-has-taken-feedbac-from-all-dms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : जल्द हो सकता है पंचायत चुनाव का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम के साथ की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : जल्द हो सकता है पंचायत चुनाव का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम के साथ की समीक्षा बैठक
Sun, 01 Aug 2021 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:04 AM IST
सार
बिहार में इस वर्ष पंचायत चुनाव कराने को लेकर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की।
विज्ञापन
मतदान(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में इस वर्ष पंचायत चुनाव कराने को लेकर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले 15 दिन में कभी भी पंचायत चुनाव पंचायत चुनाव की घोषणा का संकेत दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलों के निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पंचायत चुनाव संबंधित तैयारियां अभी से शुरू कर दे।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से कहा है कि ईवीएम से संबंधित तकनीकी खराबी को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त कर ले। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आरक्षण को लेकर जो त्रुटि है उनको एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलों को यह कहा गया है कि पिछली बैठक में जो प्रतिवेदन तैयार किया गया है उसको समय पर अपलोड करा दिया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों से जो ईवीएम मंगाए गए हैं उनका अलग-अलग भंडारण भी सुनिश्चित किया जाए। भंडारण के पहले ईवीएम जिस राज्य से मंगाया गया है उस राज्य का स्टीकर चिपकाना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि वापसी में किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आए।
विज्ञापन