फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Open double decker bus service started patna bihar Bihar State Tourism Development Corporation

Bihar : मुंबई के तर्ज पर शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, जानिए पर्यटकों को क्या-क्या मिली हैं सुविधाएं

Tue, 02 Sep 2025 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 Sep 2025 10:42 PM IST
सार

Bihar : मुंबई के तर्ज पर आज बिहार की राजधानी पटना में भी ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की गई। यह बस सेवा मुख्य रूप से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया गया है, लेकिन इसके साथ-साथ बस में भी काफी सुविधाएं दी गई हैं।

विज्ञापन
Bihar : Open double decker bus service started patna bihar Bihar State Tourism Development Corporation
ओपन डबल डेकर बस का उद्घाटन करते पर्यटन मंत्री राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में अब पर्यटकों को मुंबई जैसा अनोखा अनुभव मिलना शुरू हो गया है।  मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने जेपी गंगा पथ पर पहली ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की है। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने इसका उद्घाटन किया है। यह बस सेवा दीघा रोटरी से कंगन घाट के बीच लगभग 15 किलोमीटर की दुरी तय करेगी। उद्घाटन करने के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह डबल डेकर बस पर्यटकों को गंगा दर्शन का शानदार अनुभव देगी। बिहार में लगातार विकास हो रहा है और इसी क्रम में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर्यटकों के लिए सतत नये नये आयाम बिहार को समर्पित करते रहेंगा। इस मौके पर वहां मौजूद बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने कहा कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बिहार में पर्यटकों के आने से बिहार का आर्थिक विकास होगा और इससे यहां रोजगार के साधन बढ़ेंगे।

विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पीएम मोदी की मां के अपमान के विरोध में बिहार बंद का आह्वान; चार सिंतबर को NDA का बड़ा प्रदर्शन
विज्ञापन

Bihar : Open double decker bus service started patna bihar Bihar State Tourism Development Corporation
ओपन डबल डेकर बस का मुआइना करते पर्यटन मंत्री राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला

जानिये बस में क्या-क्या हैं सुविधाएं 
 बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि बस में 40 सीटें हैं, जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें नीचे वाले डेक पर और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी व्यवस्था की गई है, जो पर्यटकों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देता रहेगा। यह बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: अब राजगीर में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शोर, BCCI ने दी मैच कराने की अनुमति

जानिए क्या है किराया 
किराया के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रति व्यक्ति का एक तरफ का किराया 50 रुपया जबकि दोनों तरफ का किराया प्रति व्यक्ति सौ रुपया निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर यह सेवा लोगों को पसंद आ गई तब उपयोगिता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed