फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Nitish Kumar leaves Chief Minister's residence; will move into 7 Circular Road bungalow: Griha Pravesh

Bihar CM: मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी कब से रहेंगे? नीतीश कुमार नए आवास पहुंचे, आज गृह प्रवेश पूजा

Fri, 01 May 2026 01:55 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 01 May 2026 01:55 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 16 दिनों के बाद आज जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सीएम हाउस छोड़ दिया है। उनका सारा सामान पहले ही नए बंगले में शिफ्ट हो चुका था। आज गृह प्रवेश हुआ। 

विज्ञापन
Bihar: Nitish Kumar leaves Chief Minister's residence; will move into 7 Circular Road bungalow: Griha Pravesh
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग आवास खाली कर दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से ही नीतीश कुमार का सामान धीरे-धीरे 7 सर्कुलर रोड में जा रहा था। आज नीतीश कुमार यहां गृह प्रवेश कर रहे हैं। वह नए आवास में पहुंच चुके हैं। वह अब सात, सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास पर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी निगरानी में ही इसे तैयार करवाया है। पहले सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बना है। वहीं मुख्यमंत्री आवास में अब सम्राट चौधरी रहेंगे। अब मुख्यमंत्री आवास को नए कम सम्राट चौधरी के हिसाब से तैयार कराया जाएगा और मलमास से पहले वह यहां गृह प्रवेश कर रहने लगेंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?
विज्ञापन


अब नीतीश कुमार का नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड, 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से महज 100 मीटर की परिधि में है। नीतीश कुमार का यह बंगला आधुनिक तकनीक से भूकंपरोधी बनाया गया है। उनके बंगले में  दो बड़े ड्राइंग रूम, छह वीआइपी बेडरूम और एक बड़ा सा मीटिंग हॉल है। इसके अलावा कैंपस में आकर्षक घास लगवाए गए हैं। कैंपस में एक छोटा तालाब भी है। नीतीश कुमार के इस बंगले में वेटिंग हॉल और मीटिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: बिहार में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, टॉप 10 की लिस्ट पटना कितने नंबर पर?

अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में शिफ्ट होंगे, लेकिन उनके प्रवेश करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह  मलेमास के शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में अपना गृह प्रवेश करेंगे। इससे पहले वहां एक बार फिर से पूरी सफाई और रंग-रोगन किया जाएगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सामान को ट्रैक्टर के जरिए नए आवास 7 सर्कुलर रोड तक पहुंचाया गया और बंगले को फूलों से सजाने के बाद विधिवत गृह प्रवेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed