फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : youth died murder case in bhojpur bihar police

Bihar News : खेत में रोपनी करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, गोलीबारी में एक की मौत; दूसरा गंभीर

Fri, 25 Jul 2025 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 25 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

Bihar : खेत में रोपनी हो रहा था। तभी कुछ लोग हथियार के साथ खेत पर आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना में एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Bihar News : youth died murder case in bhojpur bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में खेत में रोपनी करने के विवाद में गोली मारकर एक की हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव में दो पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। आज एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति श्री भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक श्री भगवान सिंह भेडड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : इस बात पर अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष से भिड़े, सदन में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


गोलीबारी की घटना में इस गांव के रहने वाले ददन सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच में कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है और उसी को लेकर आज धान रोपने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : राबड़ी राज के बिहार में कितने दिनों चला था मतदाता गहन पुनरीक्षण? SIR पर जवाब जानकर तेजस्वी भी सन्न

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन शिव शंकर ने बताया कि 27 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। वहीं एक महीना पहले ललू ने कुछ जमीन रजिस्ट्री करा लिया था। वही आज वे लोग धन की रोपनी करने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने गोली चलानी शुरु कर दी, जिसमें श्री भगवान की मौत हो गई। जमीन का विवाद दोनों पक्षो के बीच कई वर्षों से चल रहा है। घटना के संदर्भ में भोजपुर के एसपी राज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। वही एक पक्ष के लोग आज खेत में धान की रोपनी कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है एवं एक जख्मी हो गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed