{"_id":"68b3daecb35e9b593c08b36a","slug":"bihar-news-young-man-dies-in-a-road-accident-in-vaishali-was-going-to-in-laws-house-on-a-bike-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक से ससुराल जा रहा था, पेड़ से टक्कर के बाद ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक से ससुराल जा रहा था, पेड़ से टक्कर के बाद ऐसा हुआ
Sun, 31 Aug 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:47 AM IST
सार
Vaishali News: युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो साल का बेटा छोड़ गया। भाई का कहना है कि ससुराल जाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छातबारा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान शेरपुर छतवारा गांव निवासी महेश पासवान के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
पेड़ से टकरा गई बाइक
बताया गया कि शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार युवक नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है कि मृतक की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसके 2 साल का एक बेटा भी है।
सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था
विज्ञापन
ससुराल जा रहा था युवक
मृतक के भाई विकास ने बताया कि मेरा भाई शनिवार शाम घर से निकला था। वह ससुराल जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। महुआ थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ था, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।