{"_id":"68a689511f1e21324c044386","slug":"bihar-news-yellow-alert-issued-patna-bihar-weather-today-rain-and-thunderstorm-alert-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News : पटना सहित सात जिलों में यलो अलर्ट जारी, तेज रफ्तार से हवा चलने की है आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News : पटना सहित सात जिलों में यलो अलर्ट जारी, तेज रफ्तार से हवा चलने की है आशंका
Thu, 21 Aug 2025 08:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:19 AM IST
सार
Weather : पटना के साथ-साथ बिहार के सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में तेज रफ्तार से हवा चलने की है आशंका जाहिर की है। लोगों को चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना सहित सात जिलों औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, नवादा, गयाजी और कैमूर में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार के दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना का यह भी कहना है कि बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में 15.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं गया जी में अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 31.4. और 27. 2 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुजफ्फरपुर में 32.4 और 27.2 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन