फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Woman robbed in Patna, stabbed with a knife for resisting; Patna Police investigating

Bihar: प्रकाश पर्व में आई श्रद्धालु के साथ लूटपाट, विरोध करने पर चाकू भी गोदा; पटना पुलिस की सुरक्षा पर सवाल

Sun, 28 Dec 2025 06:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 06:00 PM IST
सार

Patna Police: प्रकाश पर्व पर आए श्रद्धालु के साथ हुई इस घटना में पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी करे। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Woman robbed in Patna, stabbed with a knife for resisting; Patna Police investigating
पटना पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश उत्सव पर्व के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था उस समय धरी की धरी रह गई, जब पंजाब से पटना पहुंची एक सिख महिला के साथ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


कैश और फोन लूटने के लिए चाकू गोदा
मामले की पुष्टि करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि गुरदासपुर (पंजाब) निवासी उत्तम प्रीत कौर अपनी चाची सर्वजीत कौर के साथ रविवार सुबह तख्त श्री हरमंदिर साहब से बाल लीला गुरुद्वारा की ओर एक गली से होकर जा रही थीं। इसी दौरान दो अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर आठ हजार नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पटना सिटी के चौक थाना में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

Bihar News: 36 घंटे बाद सीवान से मिली महिला अधिकारी; पूछने पर कहा- दोस्त को सरप्राइज देने चली गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल
प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी द्वारा लगातार तख्त श्री हरमंदिर साहब में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही थी और अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए थे। अधिकारियों की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम का दावा किया गया था, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पटना पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed