फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 'Water Atlas' is useful for water conservation and flood management in the state

Bihar News: राज्य में जल संरक्षण और बाढ़ प्रबंधन के लिए उपयोगी है 'वाटर एटलस', बैठक में कही गई ये बात

Tue, 27 May 2025 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 08:16 PM IST
सार

Bihar: बैठक में यह भी बताया गया कि विभाग ने हाल ही में ‘गजेटियर-कम-एटलस ऑफ वाटर बॉडीज’ नामक पुस्तक प्रकाशित की है, जिस पर वर्ष 2020 से कार्य चल रहा था। इस वाटर एटलस के माध्यम से राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Bihar News: 'Water Atlas' is useful for water conservation and flood management in the state
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व विभाग द्वारा प्रकाशित ‘गजेटियर-कम-एटलस ऑफ वाटर बॉडीज’ की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के जिला गजेटियरों की पांडुलिपियों के निर्माण की योजना पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि विभाग ने हाल ही में पटना और दरभंगा जिलों के गजेटियर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। अब शेष सात जिलों के गजेटियरों के निर्माण के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट, नई दिल्ली का सहयोग लिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जिला गजेटियर किसी भी जिले की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति को जानने का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। इसी उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसमें इतिहास, पर्यावरण, पुरातत्व, भूगोल सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे जिला स्तर पर भी ऐसी ही सलाहकार समितियों का गठन करें, जिससे जिलों के गजेटियरों के निर्माण में स्थानीय जानकारी जुटाने में सहायता मिले। इसके लिए विभाग द्वारा विशेषज्ञों की टीमें इन जिलों में भेजी जाएंगी जो संबंधित अधिकारियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों तथा स्थानीय जानकार लोगों से जानकारी एकत्र करेंगी। इस जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अभिलेखों से तथ्यों का संकलन किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि एक वर्ष के भीतर इन सातों जिलों के गजेटियरों का प्रकाशन कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार को 50 हजार करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी', डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी


बैठक में यह भी बताया गया कि विभाग ने हाल ही में ‘गजेटियर-कम-एटलस ऑफ वाटर बॉडीज’ नामक पुस्तक प्रकाशित की है, जिस पर वर्ष 2020 से कार्य चल रहा था। इस वाटर एटलस के माध्यम से राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकेगा। साथ ही यह आर्द्रभूमि संरक्षण विशेष रूप से बिहार की तीन रामसर साइट्स: कांवर झील (बेगूसराय), नागी झील (जमुई), और नकटी झील (जमुई) के संरक्षण तथा बाढ़ प्रबंधन में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

विभिन्न विभाग जैसे कि ग्रामीण विकास, पर्यटन, जल संसाधन और पर्यावरण विभाग भी इस एटलस से लाभान्वित होंगे। विभाग द्वारा जल्द ही ब्लॉक स्तर के मानचित्रों का निर्माण कर जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। किसी विशेष आवश्यकता पर आधारित जानकारी की मांग होने पर वाटर एटलस को अद्यतन कर संबंधित विभाग या जिले को आवश्यक डेटा प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस एटलस की उपयोगिता को और अधिक बढ़ाने के लिए कई सुझाव भी दिए, जिन्हें शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, निदेशक तथा संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और अपर समाहर्ता (राजस्व) भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed