फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Vigilance team caught trainee inspector red-handed taking bribe, demanding seven thousand rupees.

Bihar News: निगरानी की टीम ने ट्रेनी दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, इतना कैश घूस में मांग रहा था

Fri, 26 Sep 2025 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

Bihar Police: प्रशिक्षु दरोगा के खिलाफ निगरानी में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने आरोपी दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team caught trainee inspector red-handed taking bribe, demanding seven thousand rupees.
प्रशिक्षु दरोगा को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बहादुरपुर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (PSI) अजय कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने सात हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, PSI अजय कुमार ने एक मामले में विक्रम ज्योति नामक व्यक्ति से 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में विक्रम ज्योति ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

Bihar: 'मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा लेकिन शर्त है...', नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का PK को करारा जवाब
विज्ञापन


निगरानी टीम की छापेमारी से थाने में हड़कंप
जैसे ही निगरानी की टीम ने बहादुरपुर थाने में पहुंचकर अजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, वहां थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम अजय कुमार को लेकर निगरानी न्यायालय पहुंची, जहां उन्हें पेश किया जाएगा। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कांड संख्या 21/25 दर्ज की गई है। निगरानी विभाग के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार दराद ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed