फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Vigilance team arrested Block Education Officer taking bribe ten thousand rupee buxar bihar police

Bihar News : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, प्रखंड कल्याण सह शिक्षा पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Jan 2026 09:22 PM IST
सार

Bihar : अभी काम को आगे बढ़ाने के लिए टाल-मटोल चल रहा था। उस प्रखंड कल्याण सह शिक्षा पदाधिकारी को पता ही नहीं था कि जाल पूरी तरह बिछाया जा चुका है, अब बस उसे दाना दिया जा रहा है। रुपया लेते ही निगरानी की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team arrested Block Education Officer taking bribe ten thousand rupee buxar bihar police
निगरानी की गिरफ्त में प्रखंड जिला पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में तैनात प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एकता भाईकेन्द्र लक्की को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी शिक्षक के बकाया एरियर भुगतान के बदले नजराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


4.63 लाख के एरियर के बदले मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पाठक का ₹4,63,587 का एरियर बकाया था। इस राशि के भुगतान की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में बीईओ एकता भाईकेन्द्र लक्की द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी।
विज्ञापन


कार्यालय में बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। गुरुवार को जैसे ही शिक्षक ने ब्रह्मपुर स्थित कार्यालय कक्ष में आरोपी अधिकारी को दस हजार की किश्त सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed