फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Unknown criminals shot RJD leader cum advocate riding a bike, referred to Patna

Bihar News: राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

Thu, 12 Jun 2025 01:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात राजद नेता और अधिवक्ता ददन आज़ाद पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई। घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bihar news  Unknown criminals shot RJD leader cum advocate riding a bike, referred to Patna
राजद नेता सह अधिवक्ता ददन आज़ाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर गांव के पास बुधवार-गुरुवार की रात राजद नेता सह अधिवक्ता ददन आज़ाद पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर पटना के निजी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


छिनतई के विरोध में चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सलसला गांव निवासी ददन आज़ाद बुधवार को अपनी बहन के घर भदवर गांव गए थे। लौटते समय बराढ़ी मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोकनी चाही। जब वे नहीं रुके, तो अपराधियों ने गोली चला दी, जो उनकी पीठ में जाकर लगी। बताया जा रहा है कि अपराधी छिनतई की नीयत से वहां छिपे बैठे थे और विरोध करने पर गोली चलाई।
विज्ञापन


सड़क पर अवरोध कर किया हमला
ग्रामीणों के मुताबिक, अपराधियों ने पहले से ही बराढ़ी पुल के पास मिट्टी और ईंटों से रास्ता रोक रखा था। पीपल के पेड़ के पीछे छिपे बदमाशों ने रुकने का इशारा किया था, लेकिन बाइक नहीं रुकने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए पुलिस गंभीर
ददन आज़ाद डुमरांव पश्चिम 17 क्षेत्र से जिला परिषद चुनाव लड़ चुके हैं और क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक प्रभाव रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।


पुलिस जुटी जांच में, छापेमारी जारी
बगेन थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना की पुष्टि की और बताया कि नहर के आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घायल अब खतरे से बाहर हैं और शुरुआती जांच में मामला बाइक लूट का प्रयास प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed