फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Two stepbrothers arrested for plotting murder case patna bihar police

Bihar News : 8 लाख की सुपारी और 5 दिन की रेकी, हत्या की साजिश रचने वाले दो सौतेले भाई गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 06:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

Bihar : भाई की हत्या के लिए दो सौतेले भाइयों ने  8 लाख की सुपारी दी थी। इसके लिए 5 दिन से रेकी की जा रही थी, लेकिन एक गलती ने योजना पर पानी फेर दिया। अब कई हथियार भी जब्त किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Bihar News : Two stepbrothers arrested for plotting murder case patna bihar police
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर जमीन विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। डेढ़ करोड़ की जमीन के लालच में एक शख्स पर अपने सौतेले भाई की हत्या की सुपारी देने का आरोप लगा है। अब पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले ही सुपारी देने वाले दो सौतेले भाइयों सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार ने 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजी राशि, इस वेब पोर्टल का भी शुभारंभ
विज्ञापन


8 लाख की सुपारी और 5 दिन की रेकी, फिर भी योजना फेल 
 मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहाँ से पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा का कहना है कि अपराधी पिछले 5 दिनों से पीड़ित नीरज पांडे की हत्या की साजिश के लिए रेकी कर रहे थे। गुरुवार को नीरज पांडे की सूचना पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने दरियापुर फकीरवारा के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे नीरज पांडे की हत्या की सुपारी मिली है। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसके बाकी साथी कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के पास एक दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार में इंतजार कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस उस जगह पर पहुंची और मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। शूटरों से मिली जानकारी के बाद, 8 लाख की सुपारी देने वाले दो सौतेले भाइयों मनीष और विकास को भी पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PM Modi AI Video: 'पीएम मोदी की दिवंगत मां का एआई-जनरेटेड वीडियो हटाएं', पटना हाईकोर्ट का कांग्रेस को आदेश

हथियारों का जखीरा बरामद
इस संबंध में पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के जब्त होंडा सिटी कार से पुलिस ने 2 देसी कट्टा, 2 देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 5 काले रंग की टोपी, 4 मोबाइल फोन और 3 मैगजीन बरामद की हैं। अपराधियों ने कबूल किया है कि उन्होंने नीरज पांडे की हत्या के लिए 8 लाख रुपए का सौदा किया था। पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि इस मामले में शामिल 2 फरार अपराधियों की तलाश जारी है, जिन्हें सुपारी के पैसे दिए गए थे। वहीं, सुपारी देने वाले भाइयों के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताया है।

                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed