{"_id":"6697bb0cc01938e85a0fa1d9","slug":"bihar-news-two-girls-drowned-while-bathing-in-ganga-in-patna-mourning-among-family-members-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में गंगा स्नान करने के दौरान दो लड़कियां डूबीं, परिजनों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में गंगा स्नान करने के दौरान दो लड़कियां डूबीं, परिजनों में छाया मातम
Wed, 17 Jul 2024 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:07 PM IST
सार
Patna News: बाढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान यह घटना घटी है। दोनों लड़कियों की खोजबीन में स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है। जल्द ही किसी तरह से उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक बच्ची और एक किशोरी डूब गईं। इस घटना से मौके पर सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। इसी सिलसिले में शेखपुरा जिले के बंगाली टोला से लोग बाढ़ के उमानाथ घाट पर श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान करने आए थे। इसी दौरान तेज धार में दो लड़कियां बह गईं।
विज्ञापन
गंगा स्नान करने के दौरान तेज धार में बही दोनों लड़कियों के चाचा विजय कुमार ने बताया कि शुद्धिकरण के लिए परिवार के साथ आए थे। गंगा स्नान करने के दौरान गंगा के तेज धार में बहने लगे। उसके बाद एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन लोग गंगा की तेज धार में बहने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एक को बचा लिया गया। लेकिन चौदह वर्षीय अनु कुमारी और आठ वर्षीय माही गंगा की गोद में समा गईं। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
बाढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान यह घटना घटी है। दोनों लड़कियों की खोजबीन में स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है। जल्द ही किसी तरह से उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन