फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Three including AIMIM district president accused of embezzlement and illegal trade, Kishanganj

Bihar: ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर गबन और अवैध व्यापार करने का आरोप, सारी संपत्तियां होंगी जब्त

Wed, 06 Aug 2025 01:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Aug 2025 01:43 PM IST
सार

kishanganj News: ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर कई संगीन आरोप हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव समर्पित दिया है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद इन आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

विज्ञापन
Bihar News: Three including AIMIM district president accused of embezzlement and illegal trade, Kishanganj
किशनगंज के जिलाध्यक्ष हैबर असदद्दीन ओवैसी के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष रहीमुद्दीन उर्फ हैबर (53) पर अवैध व्यापार और गबन का आरोप लगा है। अब पुलिस ने तीनों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहीमुद्दीन उर्फ हैबर पर ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 188/14 के तहत धारा 406/409/34 के अंतर्गत मामला दर्ज है। वह धुमगढ़ का निवासी है और वर्तमान में श्याम बिहार, वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत ठाकुरगंज में रहता है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरू कर दी कार्रवाई
दूसरे आरोपी मोहम्मद कुर्बान (50 वर्ष) और तीसरे आरोपी चाँद हुसैन उर्फ चाँद (35 वर्ष) पर बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 255/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट शामिल हैं। किशनगंज पुलिस ने गबन और अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने BNSS की धारा-107 के तहत तीन आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया आरंभ की है।
विज्ञापन

तबादले की चाह रखने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने खोला म्युचुअल ट्रांसफर पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबर में छह मामले दर्ज हैं

पुलिस के अनुसर, रहीमुद्दीन उर्फ हैबर पर ठाकुरगंज थाना में छह अलग-अलग मामले दर्ज हैं। चांद हुसैन उर्फ चांद पर महिला थाना और बहादुरगंज थाना में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें अनैतिक देह व्यापार और पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं। मोहम्मद कुर्बान पर महिला थाना और बहादुरगंज थाना में दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed