फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Three children died by drowning while bathing in the river

Bihar News: नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव; परिजन बेसुध

Fri, 18 Jul 2025 01:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 01:37 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षित बचे बच्चे ने गांव पहुंचकर हादसे की सूचना दी, ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और आस-पास के क्षेत्रों से गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए जा सके।

विज्ञापन
Bihar News: Three children died by drowning while bathing in the river
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बघाखोह टोला के पास काव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

तेज बहाव बना हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, बघाखोह टोला गांव के चार बच्चे गुरुवार की शाम काव नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी का तेज बहाव उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। चारों बच्चे पानी में फंस गए, जिसमें से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। डूबने वालों में गांव के रामाश्रय यादव उर्फ पंजाबी सिंह यादव के दो बेटे विकास कुमार (12) और शशि कुमार (10) शामिल हैं। तीसरा मृतक विनोद सिंह का पुत्र कुंदन कुमार (13) था।

विज्ञापन


पढ़ें: गोगरी विषहरी मेला अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से शव निकाले गए
जैसे ही सुरक्षित बचे बच्चे ने गांव पहुंचकर हादसे की सूचना दी, ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और आस-पास के क्षेत्रों से गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए जा सके।

पोस्टमार्टम को लेकर विरोध
घटना की सूचना मिलते ही अकोढ़ीगोला थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतक विकास और शशि के पिता रामाश्रय यादव ने अपने दोनों बेटों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल कुंदन कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed