फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Gogri Vishhari Mela President Rajkishore Nishad dies under suspicious circumstances, police starts investigati

Bihar News: गोगरी विषहरी मेला अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 18 Jul 2025 11:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

खगड़िया जिले के गोगरी में विषहरी मेला के अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि वे टेम्पो से उतरने के बाद सड़क पर गिर पड़े थे।
 

विज्ञापन
Gogri Vishhari Mela President Rajkishore Nishad dies under suspicious circumstances, police starts investigati
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोगरी जमालपुर विषहरी मेला के अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि नवलकिशोर टोला जमालपुर में राजकिशोर निषाद का निधन हो गया है। सूचना पर गोगरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि राजकिशोर निषाद एक टेम्पो से उतरने के बाद लड़खड़ाते हुए सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उनके घर पहुंचाया। घर पहुंचने के बाद परिजनों को पता चला कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। प्राथमिक रूप से सिर की चोट और रक्तस्राव को ही मौत का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; दो बाइक पर पांच नहीं छह थे अपराधी, पारस में घुसकर 36 गोलियां मारी; जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो मृतक के शरीर पर आई चोटों और अन्य कारणों की जांच करेगी। वहीं, राजकिशोर निषाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रमेश कुमार के नेतृत्व में गोगरी थाना की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि, “सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed