फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: The journey from Patna to Bettiah will be completed in three hours, NHAI has approved the highway

Bihar News: उत्तर बिहार और पटना के बीच यातायात की रीढ़ बनेगा पटना-बेतिया फोरलेन हाईवे, NHAI ने दी मंजूरी

Sun, 16 Feb 2025 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Feb 2025 06:17 PM IST
सार

परियोजना को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनमें से कुछ पर कार्य शुरू हो चुका है, जबकि अन्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जेपी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, और उत्तर बिहार को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Bihar News: The journey from Patna to Bettiah will be completed in three hours, NHAI has approved the highway
पटना-बेतिया फोरलेन को एनएचआई की मंजूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पटना-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग-139W (NH-139W) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन परियोजना से उत्तर बिहार, सीमांचल और उत्तर प्रदेश से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 171.29 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 8660.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


तीन घंटे में तय होगी पटना से बेतिया की दूरी
इस फोरलेन सड़क के बन जाने से पटना से बेतिया पहुंचने में महज तीन घंटे लगेंगे। अभी लोगों को इस सफर को पूरा करने में पांच घंटे से अधिक समय लगता है। यह हाईवे पटना, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों को जोड़ेगा।
विज्ञापन


पांच सेक्टरों में विभाजित
परियोजना को पांच प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें से कुछ पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि कुछ के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

  • बकरपुर से मानिकपुर: 38.814 किमी, निर्माण कार्य जारी
  • मानिकपुर से साहेबगंज: 44.650 किमी, स्वीकृत
  • साहेबगंज से अरेराज: 38.362 किमी, टेंडर प्रक्रिया जारी
  • अरेराज से बेतिया: 40.580 किमी, टेंडर प्रक्रिया जारी
  • दीघा-बकरपुर छह लेन पुल: 4.5 किमी, स्वीकृत


परियोजना के लाभ
पटना और बेतिया के बीच यात्रा में लगेगा सिर्फ तीन घंटे।
जेपी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम।
उत्तर बिहार और सीमांचल को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग।
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा।

कनेक्टिविटी भी होगी विकसित
इस फोरलेन के साथ-साथ कोन्हुआ (दरीहारा) से एनएच-722 तक 18 किमी लंबी स्पर कनेक्टिविटी भी बनाई जाएगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई की मंजूरी के बाद तेजी से हो रहा कार्य
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है। इसके निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बकरपुर से मानिकपुर के बीच निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही यह हाईवे उत्तर बिहार और पटना के बीच यातायात की रीढ़ बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed