फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Sudden rise in water level of Ganga and Son river, flood in many villages of Diara

Bihar News: गंगा और सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि, दियारा के कई गांवों में बाढ़; सड़कें डूबीं

Thu, 07 Aug 2025 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 02:40 PM IST
सार

Bihar: पश्चिमी दियारा के कई गांवों की जीवन रेखा माने जाने वाली तिवारी टोला पुल भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। इसके चलते रामपुर दियारा, भवानी टोला, हुलासी टोला, प्रेम टोला और इसलामगंज के लोग जैसे-तैसे नाव या पानी के बीच से मनेर आने-जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Sudden rise in water level of Ganga and Son river, flood in many villages of Diara
लोगों ने पलायन किया शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा और सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद पटना जिले के दियारा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दानापुर, मनेर, बख्तियारपुर, दनियावां, फतुहा, खुशरूपुर, मोकामा, बाढ़, पटना सिटी, दीघा और राजधानी पटना के निचले इलाकों में पानी फैलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दनियावां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30ए का एक हिस्सा जलमग्न हो गया है।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पटना में गंगा नदी का जलस्तर 51.10 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, मनेर में सोन नदी 52.99 मीटर पर बह रही है। मनेर के निचले और दियारा इलाकों के दर्जनभर गांवों की सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा के लोग भयभीत हैं। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की तलाश में मनेर शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। सड़कें और घर जलमग्न हो चुके हैं, जिससे लोगों के समक्ष भोजन और मवेशियों के लिए चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप, मोबाइल चार्ज की भी परेशानी
मनेर के हल्दी छपरा में दो ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई टोलों में अंधेरा छा गया है। बुधवार की रात बाढ़ के पानी में कई बिजली के पोल गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। मोबाइल चार्ज नहीं होने के कारण लोग अपने सगे-संबंधियों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।

पश्चिमी दियारा के कई गांवों की जीवन रेखा माने जाने वाली तिवारी टोला पुल भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। इसके चलते रामपुर दियारा, भवानी टोला, हुलासी टोला, प्रेम टोला और इसलामगंज के लोग जैसे-तैसे नाव या पानी के बीच से मनेर आने-जाने को मजबूर हैं।

पढ़ें:  ब्लैक स्कॉर्पियो से पहुंचे बेखौफ बदमाशों ने एटीएम काटा, उड़ाए दो लाख से ज्यादा रुपये; CCTV भी तोड़ा

रतन टोला, हल्दी छपरा, दुधेला, हाथी टोला, महावीर टोला, छिहत्तर, सात अना, पुरनका टोला, नयका टोला, धजव टोला, मुंजी टोला समेत दर्जनों गांवों के लोगों ने प्रशासन से नाव सेवा की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित स्थानों तक पहुंच सकें।

विधायक ने लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा

बाढ़ की सूचना मिलते ही मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने हाथी टोला, हल्दी छपरा, दुधेला, मुंजी टोला समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का निरीक्षण किया। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत दानापुर एसडीओ, मनेर बीडीओ और सीओ से बात कर मवेशियों के लिए चारा, नाव की व्यवस्था और अन्य राहत सामग्री की मांग की। मौके पर मुखिया अशोक सिंह, लाल किशोर सिंह और समाजसेवी भृगु यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed