फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Minor Student died people protest against shruti murder case Kadamkuan patna bihar police

Bihar : नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के दो दिन बाद लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लापरवाही करने का लगाया आरोप

Thu, 27 Nov 2025 07:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Nov 2025 07:07 PM IST
सार

Bihar : नाबालिग छात्रा की हत्या थी या हादसा, यह जांच का विषय है, लेकिन पुलिस के द्वारा परिजन को संतोषजनक जवाब न देना, यह लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति बुरा भाव लाने के लिए पर्याप्त है। नतीजतन आज लोगों का गुस्सा घर से निकलकर सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
Bihar News : Minor Student died people protest against shruti murder case Kadamkuan patna bihar police
गुस्साई भीड़ सड़क पर आगजनी और सड़क जाम करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत पर जमकर बवाल हुआ। परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और फिर खूब हंगामा हुआ। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और सड़क जाम हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन घटना से नाराज लोग पुलिस की बात को अनसुना कर रहे थे। तब मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत नाला रोड स्थित सुलक्षणा पैलेस के पास की है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Minister Interview : चिराग से संजय पासवान को क्या मंत्र मिला? बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री ने खोला राज
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 
दरअसल 24 नवंबर को कदमकुआं इलाके के सुलक्षणा अपार्टमेंट के पास एक नाबालिग छात्रा का शव बरामद हुआ था। अगले दिन उसकी पहचान श्रुति कुमारी (15) के रूप में हुई। पुलिस का कहना था कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर थी और उसने आत्महत्या की होगी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि श्रुति कुमारी की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर छत पर से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या का रूप देकर मामले को रफा-दफा कर देना चाहती है। परिजनों की मांग है कि आसपास के सीसीटीवी को खंगालते हुए मामले की अछि तरह से जांच की जानी चाहिए,  लेकिन पुलिस आत्महत्या का एंगिल देकर मामले को फाइल में बंद कर देना चाहती है। परिजन इस घटना के दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : हाथ-पैर बांधकर हत्या, कनपटी-गर्दन में गोली मारी; प्रेमिका से मिलने आए युवक को किसने मारा?

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि 24 नवंबर को घटना के तुरंत बाद एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सुलक्षणा पैलेस की छत पर एक जोड़ी चप्पल मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मृतका ऊपर से नीचे आई या गिरी। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज में भी लड़की घटना से पहले अपार्टमेंट में अकेले जाती हुई नजर आ रही है। पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।


                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed