फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna ranitalab nh 139 pickup accident two girls sajna kumari death suman injured

बिहार: घर के बाहर खड़ी दो बच्चियों को पिकअप ने रौंदा, 6 साल की सजना की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Mon, 12 Oct 2026 07:55 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 12 Oct 2026 07:55 AM IST
सार

पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर रघुनाथपुर बड़ी नहर टोला के पास रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो बच्चियों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
patna ranitalab nh 139 pickup accident two girls sajna kumari death suman injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीतालाब थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रघुनाथपुर बड़ी नहर टोला के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थीं दोनों बच्चियां

मृत बच्ची की पहचान रघुनाथपुर बड़ी नहर टोला निवासी शंकर कुमार की छह वर्षीय पुत्री सजना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में सात वर्षीय सुमन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों बच्चियां अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान एनएच-139 पर तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सजना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर रानीतालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए दतियाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं, मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप जब्त, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed