फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Shops and houses submerged in rain water in Rajgir; Angry people blocked road due to waterlogging

Bihar News: बारिश के पानी में डूबा राजगीर, दुकान और घर हुए जलमग्न; जलभराव को लेकर नाराज लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

Bihar News: राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि जल जमाव की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने सड़क जाम कर दी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। नगर परिषद के अधिकारी और कर्मियों को जल जमाव के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Shops and houses submerged in rain water in Rajgir; Angry people blocked road due to waterlogging
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ राजगीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में जलभराव से परेशान मोहल्ले वासियों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला राजगीर के कैलाश आश्रम के पास का है। यह सड़क राजगीर को गिरियक से जोड़ती है।

विज्ञापन

 
परेशान मोहल्ले वासियों ने बताया कि मानसून की बारिश के कारण कैलाश आश्रम के आसपास के मोहल्ले में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में बारिश का पानी प्रवेश कर चुका है। यह सिलसिला दो दिनों से बना हुआ है। नगर परिषद के जेई, कार्यपालक अभियंता, एसडीओ समेत तमाम अधिकारियों को फोन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कई अधिकारी तो फोन तक रिसीव करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं तो कई अधिकारी को जानकारी देने के बाद भी उनकी समस्या देखने-सुनने नहीं पहुंचे हैं। जलभराव के कारण दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया है।
विज्ञापन

 

Bihar News: Shops and houses submerged in rain water in Rajgir; Angry people blocked road due to waterlogging
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ राजगीर - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि जल जमाव की समस्या ने राजगीर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। लगभग पूरे राजगीर में बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। बरसात के मौसम के पूर्व लाखों रुपये खर्च कर नालों की सफाई कराई जाती है। बावजूद जल जमाव की समस्या बनी रहती है। तकरीबन राजगीर नगर परिषद द्वारा राजगीर के नालों की साफ सफाई के लिए 50 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रति महीने खर्च की जाती है।
 

Bihar News: Shops and houses submerged in rain water in Rajgir; Angry people blocked road due to waterlogging
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ राजगीर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि जल जमाव की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने सड़क जाम कर दी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। नगर परिषद के अधिकारी और कर्मियों को जल जमाव के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed