फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rohini Acharya targets NDA government in Patna hostel case: Patna Police, Crime News in Hindi

Bihar News: पटना हॉस्टल केस में रोहिणी आचार्य के चार सवाल, कहा- इन पर गौर फरमाए नीतीश सरकार

Mon, 19 Jan 2026 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Jan 2026 01:06 PM IST
सार

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पटना हॉस्टल केस को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चार सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बिहार में बेटियां अब सुरक्षित नहीं है। जानते हैं रोहिणी आचार्य ने और क्या-क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar News: Rohini Acharya targets NDA government in Patna hostel case: Patna Police, Crime News in Hindi
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा से दुष्कर्म और मौत मामले में सियासत तेज हो गई है। पहले तेजस्वी यादव और अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर इस मामले को लेकर हमला बोला। राष्ट्रीय जनता दल की सुप्रीमो की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि आखिर इतने बड़े कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी। बिहार सरकार ने चुप्पी क्यों साध रखी है। कब तक मां, बहन और बेटियों पर बिहार में अत्याचार होगा? रोहिणी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि बिहार ही जनता पूछ रही है कि पटना हॉस्टल रेप कांड के आरोपी कब गिरफ्तार कब होंगे?
विज्ञापन


Murder Case: पटना पुलिस ने किया दावा, बहुत जल्द करेंगे खुलासा; तीन थ्योरी पर चल रही जांच, बाकी है बस एक प्रमाण
विज्ञापन


रोहिणी ने चार सवाल उठाए और सरकार को गौर फरमाने को कहा... 
  • पहला सवाल: पटना हॉस्टल रेप कांड के मामले में ना तो अभी तक हॉस्टल संचालक अग्रवाल दंपत्ति की गिरफ़्तारी हुई , ना ही अग्रवाल दंपत्ति के आरोपी पुत्र की गिरफ़्तारी हुई है ??
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरा सवाल: साक्ष्यों के साथ आपराधिक छेड़ छाड़ करने, साक्ष्यों को मिटाने वाले प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर सतीश की गिरफ़्तारी हुई है? ना ही अब तक प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल सील किया गया है? 
  • तीसरा सवाल: पटना हॉस्टल केस की जांच चल रही है या लीपा-पोती या फिर रसूखदार आरोपियों को बचाने की कवायद जारी है? 
  • अंत में चौथा और बड़ा सवाल: अपने बिहार में जहां आज मां-बहन-बेटियों का हो रखा जीना मुहाल, कहीं ऐसा तो नहीं कि वहां बलात्कार और हत्या के आरोपियों को साक्ष्यों-सबूतों को मिटाने, मामले को मैनेज करने के लिए समय दिए जाने की सुविधा बहाल की जा रही?

Bihar News: मौन का एलान कर तेजस्वी यादव ने क्यों तोड़ी चुप्पी? बिहार सरकार को निशाने पर लिया

"नीतीश सरकार महिलाओं पर जुल्म कर रही" 
एक दिन पहले रोहिणी आचार्य के भाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट खरीदी से बनी असंवेदनशील नीतीश सरकार पूरे बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों और महिलाओं पर जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधों पर सरकार के कर्ता-धर्ता चुप्पी साधे हुए हैं और महात्मा बनने का स्वांग रच रहे हैं। तेजस्वी ने मधेपुरा, खगड़िया और पटना की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये मामले सरकार की संवेदनहीनता और अमानवीय रवैये को उजागर करते हैं। पटना में नीट छात्रा की हत्या जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सत्ता संरक्षित लीपापोती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed