Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar news RJD leader Tejashwi Yadav targeted the NDA government and counted the crime figures.

Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला

Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
सार

RJD Party News: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। बजट सत्र में भी वह सरकार के खिलाफ कुछ खास नहीं बोल सके। लेकिन, आज उन्होंने बिहार बच्चियों के साथ हुई हैवानियत के 14 मामलों का जिक्र किया और सरकार से जवाब मांगा।

विज्ञापन
Bihar news RJD leader Tejashwi Yadav targeted the NDA government and counted the crime figures.
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 दिन बाद शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे लेकिन कुछ देर सदन में बैठने के बाद वह नहीं दिखे। उन्होंने सदन पर बढ़ते अपराध पर सरकार को नहीं घेरा। राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने सदन में गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव भी लाया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने फरवरी माह में 35 बच्चियों से दुष्कर्म मामले पर सवाल जरूर पूछ। इसका जवाब भी सरकार ने दे दिया। अब आप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

 

'मशीनी मंगलज में तंत्र इनका ही है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलों से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी ऐसी मंगलकारी घटनाएं हो रही हैं कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार हुए है क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका है और अपराधी भी इनका ही है। 

विज्ञापन

Bihar News: अब सड़क पर पैदल चलने वालों को मिलेगी यह सुविधाएं, सीएम नीतीश ने परिवहन विभाग को दिए पांच निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन


'बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे'

उन्होंने कहा कि मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जायेंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। आइए जानते हैं कहां क्या हुआ?

 

𝟏. सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड 

𝟐. किशनगंज में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। 

𝟑. दरभंगा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या। 

𝟒. पटना में महिला से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा। 

𝟓. सारण में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

𝟔. भागलपुर में दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही।

𝟕. लखीसराय में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म 

𝟖. यूपी की डांसर के साथ भोजपुर में सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर में

𝟗. शेखपुरा में स्कूल जाती आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया। 

𝟏𝟎. पटना में चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म।

𝟏𝟏. नवादा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या।

𝟏𝟐. मुंगेर में मासूम के साथ दुष्कर्म।

𝟏𝟑. नवादा में युवती के साथ की दरिंदगी।

𝟏𝟒. बेगूसराय में किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed