फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rita Devi Ara became an example of women empowerment, PM Modi had a direct conversation with her

Bihar News: आरा की रीता देवी बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पीएम मोदी ने की सीधी बातचीत

Fri, 26 Sep 2025 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

Bihar: रीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि आज जो राशि सरकार ने दी है, उसका उपयोग वह अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने में करेंगी।

विज्ञापन
Bihar News: Rita Devi Ara became an example of women empowerment, PM Modi had a direct conversation with her
संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शुक्रवार का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस योजना के तहत कुल 7,500 करोड़ की आर्थिक मदद महिलाओं को दी गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


इस अवसर पर भोजपुर जिले की मोहम्मदपुर गांव की जीविका दीदी रीता देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी बातचीत की। रीता देवी ने बताया कि उन्होंने 2015 में जीविका समूह से जुड़कर महज 5,000 का लोन लिया और छोटे स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। पहले उन्होंने मुर्गी पालन शुरू किया, फिर धीरे-धीरे अंडा बेचने का व्यवसाय खड़ा किया। मेहनत और संघर्ष से उन्होंने अपनी पहचान बनाई और आज लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


पढे़ं: 'प्यार करने वालों को ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं होती', आई लव मोहम्मद ट्रेंड पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि आज जो राशि सरकार ने दी है, उसका उपयोग वह अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने यह भी साझा किया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

इस मौके पर अन्य जीविका दीदियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा और व्यवसाय को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed