फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Raids on several hideouts of RJD MLA Ritlal Yadav news in hindi

Bihar: राजद विधायक रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी; नामजद सभी आरोपी फरार; गांव बना छावनी

Mon, 23 Jun 2025 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Bihar: पुलिस की यह कार्रवाई विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक ठेकेदार द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। ठेकेदार का आरोप है कि वह खगौल थाना क्षेत्र में वैध एग्रीमेंट के तहत एक बिल्डिंग का निर्माण करा रहा था, जिसे जबरन रुकवा दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Raids on several hideouts of RJD MLA Ritlal Yadav news in hindi
छापेमारी के लिए गई टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर पटना पुलिस ने बीती रात बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। इसमें 12 थानों की पुलिस, दो डीएसपी, फुलवारी शरीफ और दानापुर के एसडीपीओ तथा स्पेशल फोर्स की टीमें शामिल रहीं।

विज्ञापन

पुलिस की यह कार्रवाई विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक ठेकेदार द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। ठेकेदार का आरोप है कि वह खगौल थाना क्षेत्र में वैध एग्रीमेंट के तहत एक बिल्डिंग का निर्माण करा रहा था, जिसे जबरन रुकवा दिया गया। साथ ही, निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़ दिया गया और बिल्डिंग के अंदर भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू की। देर रात शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान दानापुर अनुमंडल के कोथवां गांव सहित अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छापेमारी के दौरान सभी नामजद आरोपी फरार मिले। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे जनसुराज के कार्यकर्ता, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

इस संयुक्त छापेमारी में दानापुर, खगौल, रूपसपुर, मनेर, नेउरा, पाटलिपुत्र, मालसलामी, शाहपुर समेत कुल 12 थानों की पुलिस शामिल रही। गांव में पुलिस की भारी मौजूदगी के कारण दहशत और तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि किसी प्रकार की हिंसा या टकराव की सूचना नहीं है। ज्ञात हो कि राजद विधायक रीतलाल यादव पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं।

सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय से वारंट लेकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी में सिटी एसपी (पश्चिमी) के साथ फुलवारीशरीफ डीएसपी दीपक कुमार, दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा समेत मनेर, रूपसपुर, दानापुर सहित 12 थानों की पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed