Bihar: स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे जनसुराज के कार्यकर्ता, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया
Bihar: जन सुराज पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री को पद से हटाने की मांग की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
विस्तार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास का घेराव करने सोमवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता चार ट्रेलर रोड पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर वहां भारी संख्या में पुलिस बल पहले से ही तैनात था।
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने भेज दिया। यह पूरा मामला पटना के पोलो रोड क्षेत्र का है, जहां मंत्री का सरकारी आवास स्थित है।
दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप कांड की पीड़िता की मौत के बाद किया गया था। आरोप है कि पटना के पीएमसीएच अस्पताल में पीड़िता को समय पर और उचित इलाज नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इसको लेकर जन सुराज पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
पढ़ें: डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजा जा रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
जन सुराज पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री को पद से हटाने की मांग की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।