{"_id":"692bcf75ab14a7ba2708a98c","slug":"bihar-news-program-at-patna-aiims-doctors-danced-to-singer-shaan-s-performance-bihar-local-news-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Patna : चांद सिफारिश...गीत से शान ने एम्स पटना में मचाया धमाल; देर रात तक झूमते रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Patna : चांद सिफारिश...गीत से शान ने एम्स पटना में मचाया धमाल; देर रात तक झूमते रहे डॉक्टर
Sun, 30 Nov 2025 10:30 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:30 AM IST
सार
कार्यक्रम के बाद डॉक्टरों ने कहा कि देश के मशहूर गायकों में से एक शान की आवाज ने हमलोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह संगीत-संध्या एआईआईएमएस पटना के लिए लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
विज्ञापन
गायक शान ने पटना एम्स में दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव ‘काइज़ेन 2025’ में मशहूर बॉलीवुड सिंगर शान ने अपने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस से छात्रों और डॉक्टरों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब चार घंटे तक चले इस यादगार कार्यक्रम में शान ने एक से बढ़कर एक हिट गीत सुनाकर पूरा वातावरण संगीत से सराबोर कर दिया। मेडिकल छात्रों से लेकर देशभर के विभिन्न कॉलेजों से आए युवा उनके सुरों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
Bihar Weather: सावधान! दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत एआईआईएमएस पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजू अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि काइज़ेन जैसे आयोजन छात्रों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का मंच प्रदान करते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि शान के ऊर्जावान गीतों ( जैसे- सुभान अल्लाह चांद सिफारिश जो कर्ता, लड़कियां क्यों लड़कों सी नहीं होती, तन्हा दिल तन्हा सफर, चार कदम बस चार कदम, यारों दोस्ती बड़ी ही हंसी है, जैसे गीतों पर लोग ज्यादा झूमते रहे), रोचक बातचीत और शानदार स्टेज प्रेज़ेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डीजी (भवन निर्माण) एवं अवर सेवा चयन परिषद के अध्यक्ष अलोक राज, एयरपोर्ट निदेशक सी.के. दिवेदी सहित संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश भदानी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. चंदनी सिन्हा, डॉ. सुशील कुमार और डॉ. अमित पाटिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन