फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Cold will increase in the first week of December, Patna weather, today's temperature, fog

Bihar Weather: सावधान! दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Sun, 30 Nov 2025 08:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Nov 2025 08:17 AM IST
सार

Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दिन के तापमान में मामूली बदलाव होगा, लेकिन रातें धीरे-धीरे और ठंडी होती जाएंगी। सुबह और देर शाम हल्की ठंड के साथ शीतलहर जैसा अहसास बढ़ सकता है।
 

विज्ञापन
Bihar Weather News: Cold will increase in the first week of December, Patna weather, today's temperature, fog
सुबह-सुबह कई इलाकों में कोहरा देखा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में गिरावट होने लगेगी। अभी न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक दर्ज किया गया है। अगले पांच दिनों इसमें गिरावट होगी। पारा गिरकर 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


आज अहले सुबह से पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेतिया, पटना के कुछ इलाकों में कोहरा देखा गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले 24 घंटें में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 26.0 से 29.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पिछले सबसे ज्यादा ठंड औरंगबाद में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान  12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 12.6-18.4 सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन

Cyclone Ditwah: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा तूफान, मूसलाधार बारिश-तेज हवाएं जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए पांच दिसंबर तक के मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बिहार के मौसम में हल्की ठंड बढ़ने के संकेत हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ दिनों पर तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट दिखेगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में 10 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में तापमान सामान्य रहा, जहां दिन का पारा 24 से 28 डिग्री और रात का तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहा। वहीं उत्तर पूर्व बिहार में उतार-चढ़ाव अधिक दिखा, जहां दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। दक्षिण पश्चिम बिहार में रातें सबसे ठंडी रहेंगी, जहां न्यूनतम तापमान 10 से12 डिग्री तक गिर जाएगा। दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में अधिकतम 24 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से16 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed