फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Prisoner absconded during hearing, police conducted quick raid and caught him again

Bihar News: पेशी के दौरान बंदी फरार, पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर फिर दबोचा; शराब सेवन में हुई थी गिरफ्तारी

Tue, 12 Aug 2025 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

Bihar: गिरफ्तारी के बाद पुलिस सोमवार की शाम उसे न्यायालय में पेश करने ले गई। इसी दौरान निखिल कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि उसने भीड़ का फायदा उठाकर सड़क की ओर भागने में सफलता पाई।

विज्ञापन
Bihar News: Prisoner absconded during hearing, police conducted quick raid and caught him again
व्यवहार न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त के कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन

शराब सेवन में हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, फरार अभियुक्त निखिल कुमार (30), डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़होल गांव का निवासी है। उसे सोमवार की शाम डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुंगेर में बाढ़ से दो और लोगों की मौतें, परिजनों में मचा कोहराम; कई घर अभी भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के दौरान भागा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस सोमवार की शाम उसे न्यायालय में पेश करने ले गई। इसी दौरान निखिल कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि उसने भीड़ का फायदा उठाकर सड़क की ओर भागने में सफलता पाई। पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्तारी
घटना के बाद डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने सासाराम नगर थाने में बंदी फरारी की प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं एसपी रौशन कुमार ने कहा कि पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर फरार अभियुक्त को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed