फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Primary teachers will be able to enroll in skill program by Government of India from today

Bihar News: प्राथमिक शिक्षक आज से भारत सरकार द्वारा स्किल प्रोग्राम में नामांकन कर सकेंगे, जानें तरीका

Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
सार

Bihar Primary Teachers: बिहार के प्राथमिक शिक्षक आज यानी बुधवार से भारत सरकार द्वारा स्किल प्रोग्राम में नामांकन कर सकेंगे। यह जानकारी PSACWA राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने दी।

विज्ञापन
Bihar News Primary teachers will be able to enroll in skill program by Government of India from today
जानकारी देते हुए शयामल अहमद सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के स्किल मंत्रालय के तहत NCVET द्वारा अनुमोदित प्राथमिक शिक्षक स्किलिंग प्रोग्राम में नामांकन लेने हेतु पोर्टल का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बुधवार को होटल चाणक्य के नालंदा हॉल में किया। शमायल अहमद ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जिसके प्राथमिक शिक्षक आज से ही पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कर खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया के नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारत सरकार के स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी और एक विकसित और विकासशील देश का निर्माण किया जाएगा। सभी प्री-स्कूल के शिक्षकों के यह ट्रेनिंग करने से छात्रों को गुणवत्तापुर शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उनका फाउंडेशन मजबूत होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट में शादी करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जमकर हुआ बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह ऑनलाइन ट्रेनिंग मात्र 30 घंटे की होगी, जिसकी फीस प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के आग्रह पर मात्र 8000 रुपये ही लगेगी और भुगतान MEPSC के पोर्टल पर नामांकन करते समय ही करना होगा। भुगतान सीधे MEPSC, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार को करना है।

बैंक विवरण निम्नलिखित है...
खाता नाम: Management & Entrepreneurship & Professional Skills Council
बैंक का नाम: कोटक महिंद्रा बैंक
खाता संख्या: 7611757927
शाखा: पंचशील एन्क्लेव, नई दिल्ली
IFSC कोड: KKBK0000194

यह पाठ्यक्रम किनके लिए है?
वर्तमान एवं भावी प्री-प्राइमरी शिक्षक
अभी रजिस्टर करें: लिंक पर जाएं- https://forms.gle/acgmK2LyKdNu4JDw7 या संलग्न चित्र में दिए गए QR कोड को स्कैन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संपर्क करें 1800-203-3015 पर। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. उमेश प्रसाद, राहुल सिंह अभिषेक पैतृक, स्मृति रावत, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, इफ्फ़त रहमान, मौसमी महापात्र, अल्बर्ट नेवल, बिरेंदर कुमार, डॉ. मोतीउर रहमान, नालंदा लर्निंग के सीईओ तमल मुखर्जी समेत एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रधान कार्यालय सचिव फौजिया खान भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed