फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Police encounter in Bhojpur: Two accused shot: Action in Chandan Mishra murder case, STF

Bihar: चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़; STF की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को लगी गोली

Tue, 22 Jul 2025 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 22 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

Chandan Mishra Murder Case: बिहार पुलिस और अपराधियों ने बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। इनमें एक भोजपुर और दूसरा बक्सर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Bihar News: Police encounter in Bhojpur: Two accused shot: Action in Chandan Mishra murder case, STF
अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में अपराधी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने दो अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार के ने लिए पुलिस टीम गई थी। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के पास अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने अभिषेक कुमार नामक तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में अन्य अपराधियों के साथ शामिल था।

विज्ञापन

अस्पताल में हत्या के सरगना को बिहार लाने का रूट अचानक बदला
विज्ञापन


इनके पास से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस की गोली में बक्सर के लीलाधरपुर परसियानिवासी बलवंत कुमार सिंह (22) को हाथ-पैर और भोजपुर के बिहिया के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह को जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा है। इधर, पुलिस टीम को इनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, मैगजीन भी बरामद हुए हैं। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अपराधियों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तौसीफ ने बताया कि शेरू सिंह के इशारे पर ऐसा किया
बता दें कि पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को ही चंदन मिश्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशू खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से पटना लाया था। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तौसीफ के लिए 72 घंटे की रिमांड भी दे दी। वहीं नीशू समेत तीनों को जेल भेज दिया गया। इधर,  पुलिसिया पूछताछ में तौसीफ ने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि बंगाल के पुरूलिया जेल में शेरू सिंह के इशारे पर ही चंदन मिश्रा की हत्या की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed