फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar news patna reception party firing two brothers injured police investigation

Bihar News: रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी, पटना में दो भाइयों की हत्या; जान से मारने की मिल चुकी थी धमकी

Sun, 22 Feb 2026 10:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 10:37 PM IST
सार

Double Murder : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार देर रात एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दो सगे भाई मनजीत और मनीष कुमार की हत्या कर दी गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
bihar news patna reception party firing two brothers injured police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार देर रात एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में दोनों की मौत की पुष्टि हो गई। इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

विज्ञापन


10-12 की संख्या में आए थे हमलावर
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक शादी समारोह के बाद आयोजित रिसेप्शन पार्टी में हुई। पार्टी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया गया और फिर हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी गई। गोली लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद लोग भागने लगे और 10-12 की संख्या में आए हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पहले मिली धमकी, अब साजिशन हत्या
इनकी पहचान मनजीत कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई। आननफानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद एक-एक कर दोनों की मौत हो गई। परिवार और अन्य लोगों में घटना के बाद भारी तनाव और भय का माहौल रहा। परिजनों के अनुसार गोतिया के पुराने विवाद में साजिशन यह हत्या की गई। पहले धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
गोपालपुर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही है और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed