फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Patna Police recovered three double-barreled guns and one rifle in connection assembly elections

Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दो नाली बंदूक और एक राइफल बरामद

Mon, 03 Nov 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

Bihar: एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन की ओर से यह सख्त निर्देश जारी किया गया है कि दूसरे राज्यों के लाइसेंसधारी हथियारों को जप्त कर उनकी जांच की जाए।

विज्ञापन
Bihar News: Patna Police recovered three double-barreled guns and one rifle in connection assembly elections
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ऑपरेशन जखीरा अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं और कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन

इसी सिलसिले में पटना के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत नेउरा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अवैध हथियार, 12 बोर की तीन दो नाली बंदूकें और एक राइफल बरामद की हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'तेजस्वी के बड़े भाई हैं पीएम मोदी', किशनगंज में AIMIM सुप्रीमो औवेसी का राजद नेता पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नेउरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बेला गांव निवासी राजनंदन प्रसाद, विजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह और जनार्दन कुमार के घर पर अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चारों के घर से कुल चार हथियार बरामद किए गए। जांच में यह पता चला कि सभी हथियार जम्मू-कश्मीर राज्य के लाइसेंस पर लिए गए थे।

एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन की ओर से यह सख्त निर्देश जारी किया गया है कि दूसरे राज्यों के लाइसेंसधारी हथियारों को जप्त कर उनकी जांच की जाए। इसी के तहत सभी हथियारों को जप्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed