फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Patna Police arrested two fake CBI officers, roaming around Patna airport with fake IDs

Bihar News: पटना पुलिस ने सीबीआई के दो फर्जी अधिकारियों को पकड़ा, फेक आईडी के साथ पटना एयरपोर्ट पर घूम रहे थे

Fri, 05 Dec 2025 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Dec 2025 05:31 PM IST
सार

Patna Police: दोनों फर्जी पहचान पत्र के साथ पटना एयरपोर्ट पर घूम रहे थे। शक होने पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो सभी लोग दंग रह गए। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों संदिग्ध सीबीआई का अधिकारी बनकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। आइए जानते हैं पूरा मामला... 

विज्ञापन
Bihar News: Patna Police arrested two fake CBI officers, roaming around Patna airport with fake IDs
CBI का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में हवाईअड्डा थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) पहचान पत्र के साथ दबोच लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पटना एयरपोर्ट के आसपास घूम रहे हैं।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और एयरपोर्ट पर दोनों संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए। यही नहीं, उनकी मोटरसाइकिल पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो चस्पा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस पूरे प्रकरण पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सचिवालय, डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि फर्जी पहचान पत्र के आधार पर किसी भी संवेदनशील इलाके में घूमना गंभीर अपराध है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed