फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Pappu Yadav expresses gratitude Congress party after released from jail targets police officer

Bihar News : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा, न्यायपालिका का जताया आभार, कहा- सच और झूठ का फैसला हुआ है

Fri, 13 Feb 2026 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Feb 2026 10:13 PM IST
सार

Bihar : पटना सिविल कोर्ट से आज पूर्णिया सांसद को जमानत मिल गई। जमीन और घर को कब्जा करने के एक पुराने मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से निकलते ही उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताया।

विज्ञापन
Bihar News : Pappu Yadav expresses gratitude Congress party after released from jail targets police officer
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज कोर्ट से उनको जमानत मिल गई, जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गए। पिछले सप्ताह कई वर्ष पुराने जमीन और घर को कब्जा करने के मामले में बेल टूटने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के साथ ही पटना के पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?
विज्ञापन


पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, तेज प्रताप यादव, दिग्विजय सिंह, मनोज झा, आनंद मोहन, असदुद्दीन ओवैसी और अन्य सहित सभी दलों के नेताओं को उनकी गिरफ्तारी के दौरान उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज मेरी जीत हुई है, तो यह न्याय की जीत है। मैं न्यायपालिका का आभारी हूं कि उन्होंने सच और झूठ को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

कैसे हुई थी गिरफ्तारी 
पुलिस ने 7 फरवरी को पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पप्पू यादव ने एक घर को किराये पर लेने के बाद उसमें कार्यालय बना लिया था। पप्पू यादव पर धोखे से आवास को किराये पर लेने का आरोप है। गिरफ्तार करने आए पुलिस अधिकारी का कहना था कि सांसद पप्पू यादव के खिलाफ यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई थी। लेकिन पप्पू यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके समर्थक उनके घर के बाहर आकर जमा हो गए थे, और इस दौरान उनलोगों ने जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed