फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: On the occasion of Rakhi CM Samrat Chaudhary gave gifts Women's University Jeevika PM Suryaghar

बिहार: राखी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनेगा; पीएम सूर्य घर किसे?

Thu, 27 Aug 2026 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

Women University: पिंक टॉयलेट, पिंक बूथ के बाद अब बिहार में बड़ा प्रयोग होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राखी के एक दिन पहले गुरुवार को बड़ा एलान किया। बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: On the occasion of Rakhi CM Samrat Chaudhary gave gifts Women's University Jeevika PM Suryaghar
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की बहनों और बेटियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए महिला विश्वविद्यालय के निर्माण और करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की घोषणा की है। यह महिला विश्वविद्यालय भी अपने आप में खास होगा। 

विज्ञापन

 

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने के लिए एक महिला विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति और अन्य सभी पदों की जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा। यहां शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

दूसरी घोषणा में मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने का संकल्प लिया। इसके तहत जीविका दीदियों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस कि इस पहल से जीविका दीदियों के परिवारों का बिजली खर्च शून्य करने में मदद मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा के जरिए अतिरिक्त आय के नए अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार में महिलाओं को अब तक क्या मिल रहा?

बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी और पंचायती राज व स्थानीय निकायों (पंचायतों और नगर निगमों) में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा महिला रोजगार योजना, बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना, मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप, पोशाक और साइकिल योजनाएं, प्रतियोगिता परीक्षा प्रोत्साहन, पिंक टॉयलेट, पिंक बस, खास मौके पर निःशुल्क बस यात्रा की भी व्यवस्था बिहार सरकार ने कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed