फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: On first Monday of Sawan a girl who came to take bath in Ganges drowned in Patna

Bihar News: पटना में सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने आई युवती डूबी, परिवार में छाया मातम

Mon, 22 Jul 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

Patna News: एसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। युवती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: On first Monday of Sawan a girl who came to take bath in Ganges drowned in Patna
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फतुहा स्थित कटैया घाट पर सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान कर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने आई 16 वर्षीय युवती डूब गई। युवती की डूबने की खबर फैलते ही मौके पर सनसनी का माहौल बन गया। युवती की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बाकीपुर बड़ी गंज निवासी संजीत साव की बेटी किसू कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, परिवार के कुछ सदस्य जो छत्तीसगढ़ से आए हैं, उन लोगों के साथ युवती गंगा स्नान करने आई थी। परिवार के सदस्यों के साथ युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा स्नान कर रही थी। स्नान करने के दौरान चार लोग आचनक गंगा की तेज धार में बहने लगे। वहां पर स्नान कर रहे स्थानीय लोग सभी को बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान तीन लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन किसु को बचाने में असमर्थ रहे। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक किसू की खोज जारी है।
विज्ञापन

 
युवती की डूबने की खबर मिलते ही फतुहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, एसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। युवती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। साथ ही इसकी सूचना अंचल अधिकारी और एसडीओ मैडम को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed